सोचिये…..? 🤔

 एक बहुत सरल  सवाल –
       आप कमाते क्यों हो??
       जवाब – खाने (भोजन ) के लिए या कुछ लोग कहते है पेट के लिए!

  लेकिन
         विडंबना यह है कि, सबसे ज्यादा समझौता अपने भोजन सामग्री के साथ ही करते हैं। अक्सर बाजार में सस्ती दाल, सस्ती सब्जी, सस्ता तेल और अनाज चुनते हैं! जबकि यही चीजें हमारे शरीर को पोषण देती हैं और स्वस्थ जीवन की नींव बनती हैं।
          स्वास्थ्य का आधार भोजन है, फिर भी लोग खाने-पीने की चीजों में सबसे ज्यादा समझौता करते हैं, जिससेभोजन की गुणवत्ता और पोषण प्रभावित होता है।
           सस्ते उत्पादों की बढ़ती मांग के कारण बाजार में मिलावट और कम गुणवत्ता वाली खाद्य सामग्री देखने को मिलती है! सस्ता सामान खरीदने की मांग के कारण कई कंपनियां मिलावट करने को मजबूर हो जाती हैं, क्योंकि कम कीमत में शुद्ध उत्पाद देना कठिन होता है।

             वास्तविकता यह है कि हमारी कमाई का बहुत छोटा हिस्सा ही अच्छे आहार पर खर्च होता है! जबकि दूसरी ओर, बाहरी दिखावे और सुख-सुविधाओं पर अधिक पैसा खर्च किया जाता है।
ब्रांडेड कपड़े, जूते, फर्नीचर, मोबाईल जैसी चीजों पर लोग अधिक खर्च करते हैं! जिनका स्वास्थ्य पर सीधा प्रभाव नहीं पड़ता। असल में शरीर स्वस्थ रहेगा तभी बाकी सभी सुख-सुविधाओं का उपभोग आप कर पाओगे |
              इसलिए जरूरी है कि सस्ते-महंगे के भ्रम से निकलकर शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण आहार को प्राथमिकता दी जाए।
              इसी सोच के साथ Shri Maa Health Care, लकड़ी घानी (Wood Pressed) विधि द्वारा तैयार शुद्ध तेल उचित और वाजिब दाम में आप तक पहुंचाने का प्रयास कर रहा है!ताकि हर घर तक स्वास्थ्य, शुद्धता और पोषण पहुंच सके।

               असली संपत्ति हमारा स्वस्थ शरीर है।
इसलिए जरूरी है कि हम अपने आहार में शुद्ध, प्राकृतिक और गुणवत्तापूर्ण चीजों को प्राथमिकता दें।

 Shri Maa Health Care का उद्देश्य यही है — पारंपरिक लकड़ी घानी (Wood Pressed) विधि से तैयार शुद्ध और प्राकृतिक तेल आपको उचित व वाजिब दाम पर उपलब्ध कराना,
क्योंकि असली लग्ज़री दिखावे में नहीं, बल्कि अच्छे स्वास्थ्य में है।

      ” सर्वोत्तम प्रोडक्ट सस्ता नहीं हो सकता ”
                                    और
    ” सस्ता प्रोडक्ट सर्वोत्तम हो ही नहीं सकता “

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top